ताजे अपडेट

चंद्रपुर में महिलाओं की सुरक्षा के लिए मशाल मार्च का आयोजन

मुख्य संपादक- हिमायुँ अली, मोबाइल नंबर - 8975250567

*चंद्रपुर*: जागृति मशाल मंच, चंद्रपुर द्वारा 31 अगस्त 2024 को रात 9 बजे गांधी चौक से एक विशेष ‘मशाल मार्च’ का आयोजन किया गया है। इस मार्च में सभी राजनीतिक दलों और धर्मों के संगठनों का समर्थन और भागीदारी है।

इस मशाल रैली में प्रमुख रूप से उपस्थिति दर्ज कराने वाले जनप्रतिनिधियों में सुधीर मुनगंटीवार,  प्रतिभा धानोरकर, किशोर जोरगेवार, माननीय विजयभाऊ वडेट्टीवार, माननीय नरेश पुगलिया और सुधाकर अडवाले का नाम शामिल है। इसके साथ ही प्रशासन की ओर से जिल्हाधिकारी, जिल्हा पुलिस अधीक्षक, और महानगरपालिका आयुक्त भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

देश में महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचारों की घटनाओं में वृद्धि के मद्देनजर इस मार्च का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य चंद्रपुर को महिलाओं के लिए सुरक्षित बनाना और समाज में सुरक्षा की भावना को जागृत करना है। जागृति मशाल मंच का मानना है कि अगर चंद्रपुर के सभी नागरिक एक साथ खड़े होंगे, तो महिलाओं को किसी भी प्रकार का डर नहीं रहेगा। इस रैली का मकसद अंधेरे का डर दूर कर महिलाओं को सुरक्षा का विश्वास दिलाना है।

रैली की शुरुआत गांधी चौक से होगी, जहां महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। इसके पहले, स्त्री शक्ति का प्रदर्शन करते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। रैली से पहले मान्यवर नेतागण मशाल प्रज्वलित करेंगे और भारतीय संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया जाएगा। इसके बाद रैली डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा तक जाएगी और वहां माल्यार्पण किया जाएगा।

रैली का समापन प्रियदर्शिनी चौक पर होगा, जहां उपस्थित जनता ‘सुरक्षा शपथ’ लेगी और राष्ट्रगान के साथ रैली का समापन किया जाएगा।

शेअर करा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
कॉपी करू नका

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker